भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 358वां प्रकाशोत्सव 5 जनवरी को है। जिसके उपलक्ष्य में रेलवे बी ब्लाक की श्री सुखमणि सेवा सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा श्री शहीदगंज साहिब में तीन दिवसीय श्री अखंड़ साहिब पाठ आरंभ किए गए। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. इंद्रपाल सिंह पसरीचा और प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई में पाठ से पहले गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा हरपाल सिंह द्वारा अरदास की गई। डेढ क्विंटल फूलों से गुरु साहिब के आसन साहिब को सजाया गया। जबकि गुरुद्वारा साहिब की इमारत को रंग बिरंगी रोशनी से अति सुंदर सजाया। सुबह 10 बजे शुरू किए पाठ से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को लाया तो संगत ने गुरु साहिब पर फूलों की वर्षा की। इन पाठ का भोग 5 जनवरी को डाला जाएगा। यह श्री अखंड साहिब पाठ की सेवा चेयरमैन डॉ. पसरीचा और प्रितपाल सिंह की तरफ से की गई। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि यह 36वां सलाना समागम करवाया जा रहा है। वहीं बच्चों को गुरु घर के साथ जोड़ने के लिए 4 जनवरी को गुरुवाणी कंठ और दस्तारबंदी मुकाबले करवाए जाएंगे। यह मुकाबले 4 से 12 साल के छोटे बच्चों में होंगे। जिसमें सही जबाव देने वाले बच्चों को सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। सोसायटी की तरफ से सारा दिन गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर बाबा निरवैर सिंह मुखी गुरुद्व्रारा साहिब, महासचिव सतनाम सिंह, कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी, हरचरण सिंह, काका दविंदर सिंह, प्रभ-दयाल सिंह, दलबीर सिंह,मनिंदर सिंह, राकेश कुमार, प्रिंसपाल भगत, पवन कुमार, अजीत सिंह, निर्मल सिंह हरजोत सिंह समेत काफी संगत मौजूद थी।


