सीएम राइज स्कूल के बच्चे छत से कूदकर भाग रहे:परीक्षा के बाद एक्स्ट्रा क्लास से बचने के लिए कर रहे ऐसा

शाजापुर बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज स्कूल के बच्चे छत से कूदकर भाग रहे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें छात्र स्कूल की छत से यातायात चौकी की छत के ऊपर से भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी। प्रिंसिपल सविता सोनी ने बताया कि इन दिनों नौवीं से 12वीं तक अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं जो 16 दिसंबर तक चलेंगी। 3 घंटे परीक्षा देने के बाद छात्राें की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे में कई बच्चे परीक्षा देने के बाद अतिरिक्त कक्षा से बचने के लिए भाग रहे हैं। जो छात्र एक्स्ट्रा क्लास से बचने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *