भाजपा संगठन के चुनाव के दौरान हंगामा:सिंगरौली में जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगे, वीडियो आया सामने

सिंगरौली जिले में बीजेपी के संगठन के चुनाव में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगे। जिसका वीडियो शुक्रवार सामने आया है। पूरा घटनाक्रम मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुआ चुनाव प्रभारी आशा अरुण यादव का कहना है कि जिन लोगों ने हंगामा किया है। वह लोग पार्टी के लोग हैं ही नहीं। जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा है कि अगर किसी ने हंगामा किया है। पार्टी गाइडलाइन से अलग हटकर के कुछ काम किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिले में भाजपा संगठन के चुनाव चल रहे हैं। सबसे पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। जिसमें बरगमा मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में आशा अरुण यादव को नियुक्त किया गया था। वह वहां पर बूथ अध्यक्षों के साथ रायशुमारी कर रही थीं। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष बोले- एक्शन लेंगे इस मामले पर शुक्रवार दोपहर जब भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता से बात की गई तो पहले तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि कोई हंगामा जैसी स्थिति थी। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने यह जरूर कहा है कि अगर किसी ने पार्टी की गाइडलाइन से हटकर कोई काम किया है तो उन पर एक्शन लेंगे। नाम ना लिखने की शर्त पर भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने बताया कि यह पूरा खेल भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता देवसर, विधायक राजेंद्र मेश्राम के इशारे पर ही हो रहा है और मनमाने ताकत तरीके से मकरध्वज सिंह उर्फ मंगल सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *