पन्ना पुलिस ने चोरी का भंडाफोड़ किया:पुलिस लाइन से ₹1.40 लाख के गहने जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने पुलिस लाइन स्थित एक शासकीय आवास में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 1 लाख 40 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देश पर की गई। यह मामला 25 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में दर्ज किया गया था। फरियादिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर को अवकाश पर जाने के बाद जब वह वापस लौटी, तो पन्ना पुलिस लाइन स्थित उसके शासकीय आवास (एच-9) का ताला टूटा हुआ था। घर में रखी गोदरेज अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 989/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने एक नाबालिग की मदद से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है। ये आरोपी पकड़े गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ आकाश वर्मन (19 वर्ष, निवासी मुडवारी, वर्तमान निवास खेजड़ा मंदिर के पीछे, पन्ना) और मनोज वर्मन (34 वर्ष, निवासी जगत चौकी, पन्ना) के रूप में हुई है। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में शामिल नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश कर छतरपुर के बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *