लहार में जनपद अध्यक्ष के घर बाहर फायरिंग की कोशिश:कांग्रेस नेता बोले- मुझे निशाना बनाया; घर के CCTV बंद मिले, पुलिस ने खड़े किए सवाल

भिंड जिले के लहार में गुरुवार रात जनपद अध्यक्ष मीना सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। उनके पति और कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह राजावत उर्फ मोंटू का कहना है कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन कट्टे की नाल में कारतूस फंस जाने के कारण गोली नहीं चली। लहार थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। घर के अंदर प्रवेश करते ही हमला
जानकारी के अनुसार, मोंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि वे रात करीब 8:30 बजे एक शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे। जैसे ही घर के अंदर गए, पीछे से घात लगाए बदमाशों ने घर की दीवार की ओर गोली चला दी। आवाज सुनकर उनकी बेटी बाहर निकली, और मोंटू भी तुरंत बाहर आए। इसी दौरान एक बदमाश ने कट्टा तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन कारतूस फंस गया। बदमाश ने कॉन्क्रीट रोड पर कट्टा पटककर कारतूस निकालने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। मोंटू ने हमला करने वाले एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तभी उसका साथी बाइक लेकर आया और धक्का देकर दोनों को भागने पर मजबूर कर दिया। CCTV बंद, पुलिस ने जताया संदेह
घटना के बाद पुलिस ने घर में लगे CCTV कैमरों की जांच की। लेकिन DVR बंद मिलने के कारण पुलिस ने इस पर संदेह जताया। लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि घटना के समय CCTV का बंद होना, सूचना देने में देरी और आरोपियों की पहचान से संबंधित अस्पष्ट जानकारी जांच के हिस्से हैं। पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने उठाए कई प्रश्न

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *