मुरैना जनसंपर्क कार्यालय में कलमबंद हड़ताल:प्रशासनिक अफसर को अपर संचालक बनाए जाने का विरोध

भोपाल जनसंपर्क कार्यालय में एक राज्य प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति के विरोध में प्रदेशभर के जनसंपर्क कार्यालयों में कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई। चंबल संभाग के संभागीय कार्यालय मुरैना में भी पूरे दिन काम ठप रहा। भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 नवंबर को आदेश जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा 2012 के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल, जो वर्तमान में उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग थे, को अपर संचालक, जनसंपर्क संचालनालय भोपाल नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति का प्रदेशभर के जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध किया। विरोध जताने के लिए आज (गुरुवार) से सभी कार्यालयों में कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। भोपाल से लेकर समूचे प्रदेश में जनसंपर्क अधिकारी संघ, जनसंपर्क तृतीय कर्मचारी संघ, जनसंपर्क चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ और चालक संघ ने संयुक्त रूप से हड़ताल की है। सभी का कहना है कि यह नियुक्ति गलत है और तत्काल इस आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *