नरसिंहपुर की महाकौशल शुगर मिल में उपद्रव का मामला:मिल संचालक का आरोप- ‘मप्र शासन’ लिखे वाहन से आए थे उपद्रवी; निष्पक्ष जांच की मांग

नरसिंहपुर जिले की बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल में मंगलवार को हुए उपद्रव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मिल संचालक नवाब रजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रव करने वाले युवक ‘एमपी शासन’ लिखे वाहन से आए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे मिल संचालन बंद करने को मजबूर होंगे। नवाब रजा बोले- पुलिस ने छोड़ा, अब उल्टा हम पर कार्रवाई की तैयारी नवाब रजा के मुताबिक, मुंगवानी पुलिस ने उपद्रवियों को उनके वाहन सहित हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई करने के बजाय मिल प्रबंधन और कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में नवाब रजा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन युवक जबरन मिल के मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर घुसे और तौल कांटा बंद करा दिया। खरीदी केंद्र जबरन बंद कराया गया नवाब रजा ने दावा किया कि उनके धमना स्थित खरीदी केंद्र को भी जबरन बंद करा दिया गया। इससे उन्हें संदेह है कि कुछ प्रभावशाली लोग सुनियोजित तरीके से उनकी मिल को बाधित करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं और उचित कार्रवाई नहीं कर रहे। सुरक्षा की मांग, बाहरी एजेंसी से जांच की अपील मिल संचालक ने शासन-प्रशासन से अपने परिवार और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो वे मिल बंद करने को मजबूर होंगे। मामले की जांच किसी बाहरी एजेंसी या न्यायिक विभाग को सौंपकर एक सप्ताह में पूरी कराने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *