फतेहपुर में 185 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर:हाईवे के रास्ते में थी; 25000 लोग नजरबंद, 500 मीटर एरिया सील, ड्रोन से निगरानी की

यूपी के फतेहपुर में 185 साल पुरानी नूरी मस्जिद का अतिक्रमण ढहाया गया। हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर 5 बुलडोजर ने करीब 7 घंटे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान नूरी मस्जिद का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया। सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे तक चली। इसके बाद अतिक्रमण के मलबे को हटवाया गया। बांदा-कानपुर मार्ग को करीब 6 घंटे के बाद फिर से चालू किया गया। मौके पर DSP समेत कई थानों की फोर्स तैनात रही। RAF की टीम भी पहुंच गई है। इस दौरान ललौली कस्बे के 25000 लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया। 500 मीटर एरिया को सील कर दिया गया। किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई। ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की गई। हालांकि अब प्रशासन की कार्रवाई खत्म हो गई है। क्यों ढहाया जा रहा मस्जिद का हिस्सा
फतेहपुर के बिंदकी से बांदा तक बांदा-बहराइच हाईवे का चौड़ीकरण होना है। नूरी मस्जिद भी हाईवे के रास्ते में आती है। PWD ने 17 अगस्त को मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजा था। कमेटी ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 1 महीने का समय मांगा था, लेकिन कमेटी ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। इसके बजाय मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें कहा कि मस्जिद 1839 में बनी थी। हमने कोई अतिक्रमण नहीं किया है। इस केस पर 6 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब 13 दिसंबर को सुनवाई होगी। अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *