आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया:चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया, सीएम से मांगा इस्तीफा

हरदा के नारायण टॉकीज चौक पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के एक साल बाद भी चुनावी वादों को सरकार पूरा नहीं किया गया। आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संकल्प पत्र की काॅपियों को फाड़कर विरोध दर्ज करवाया। इतना ही नहीं सीएम से इस्तीफा भी मांगा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण आंजने ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे। सरकार बनने के एक साल होने के बाद भी ये पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को “मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा बताया था। उन्होंने वादा किया था कि लाडली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास मिलेगा, ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे, लाडली लक्ष्मियाें को 2 लाख रुपए, सस्ता सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। किसानों के लिए एमएसपी पर बोनस की व्यवस्था, आर्थिक वित्तीय सहायता, युवाओं के लिए उत्तम शिक्षा एवं सक्षम युवा के अंतर्गत प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार, प्रत्येक परिवार को घर, वरिष्ठ एवं दिव्यांगों को 1500 रुपए मासिक पेंशन, स्वस्थ्य प्रदेश के लिए डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की रिक्तियां शीघ्र भरने, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने, सबका साथ सबका विकास, सुदृढ आधारभूत संरचना, जनजातीय कल्याण, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था एवं औद्योगिक विकास, सुशासन एवं कानून व्यवस्था, सामूहिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने का जनता के सामने संकल्पित होकर भाजपा को जिताने का आह्वान किया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद भी मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023” में वर्णित संकल्पों में से एक भी संकल्प धरातल पर वास्तविक स्वरूप नहीं ले पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *