हिमाचल में कल से बारिश-बर्फबारी:6 जनवरी को 7 जिलों में येलो अलर्ट; शिमला में मैक्सिमम टैम्परेचर ने तोड़े सारे रिकार्ड

हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश-बर्फबारी शुरू होगी। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में आज भी हल्का हिमपात हो सकता है। अगले कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ज्यादा एक्टिव हो रहा है। इसे देखते हुए कल (5 जनवरी) के लिए चंबा, कांगड़ा और किन्नौर जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 6 जनवरी को सात जिले चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला में कुछेक स्थानों पर भारी हिमपात का येलो अलर्ट दिया गया है। अन्य जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 7 दिसंबर को भी चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कुछेक क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। 8 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। शिमला के मैक्सिमम टैम्परेचर ने तोड़े सारे रिकार्ड प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल आया है। शिमला, मनाली में तापमान में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शिमला में अधिकतम तापमान जनवरी महीने से सारे रिकार्ड तोड़ चुका है। शिमला का मैक्सिमम टैम्परेचर शुक्रवार को 21.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि इससे पहले जनवरी माह में शिमला का रिकॉर्ड मैक्सिमम टैम्परेचर 21.4 डिग्री 30 जनवरी 2006 को था। शिमला-मनाली में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड उछाल इसी तरह शिमला और मनाली में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान भी नया रिकॉर्ड बना चुका है। शिमला में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 8.4 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 11.5 डिग्री और मनाली 8.4 डिग्री के उछाल के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पूर्व जनवरी के पहले हफ्ते में आज तक कभी भी इतना ज्यादा तापमान नहीं रहा। जनवरी महीने की बात की जाए तो दूसरा सबसे ज्यादा मिनिमम टैम्परेटर है। शिमला में 24 जनवरी 2009 को रिकॉर्ड 12.7 डिग्री और मनाली में 25 जनवरी 2009 में रिकॉर्ड 7.5 डिग्री तापमान रहा है। प्रदेश के दूसरे शहरों के न्यूनतम तापमान में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। इससे शिमला, मनाली, नारकंडा, कुफरी जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी ठंड गायब हुई है। ताबो के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 9.3 डिग्री का उछाल वहीं बर्फ से ढके ताबो के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान 9.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है और ताबो का पारा -5.5 रह गया है। बुधवार रात को यह 14.7 डिग्री था। समदो के तापमान में भी 24 घंटे के दौरान 6.4 डिग्री की गिरावट और केलांग के तापमान में 6 डिग्री की कमी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *