डूंगरपुर| जिला क्षय रोग विभाग ने क्षय रोगियों को पोषण किट बांटे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. करिश्मा पंचाल ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को पीएचसी मांडव में आयुष्मान आरोग्य शिविर में डॉ. मनीष खण्डेलवाल ने निक्षय मित्र बन इलाज कर क्षय रोगियों को सहायता उपलब्ध कराने के तहत पोषण किट का वितरण किया। डॉ. खंडेलवाल सहित विभाग के एलटी हिमांशु यादव, एलएचवी ललिता भगोरा, एएनएम संगीता भोई, कल्पना, मेनका, सीएचओ विनोद की ओर से भी निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को निशुल्क पोषण किट का वितरित किए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. करिश्मा पंचाल ने बताया कि इलाज पर चल रहे क्षय रोगियों को सरकार की निक्षय पोषण योजना में अतिरिक्त सामुदायिक सहायता उपलब्ध करवाकर जन भागीदारी को बढ़ावा देना ही। इस अभियान के उद्देश्य है।


