शहडोल जिले के पपरेड़ी गांव में शुक्रवार सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर संदिग्ध अवस्था में बंगाली डॉक्टर का शव मिला है। जानकारी मिलने के बाद ब्याैहारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शव मानस क्रांति सरकार (50) का है। वे गुरुवार शाम घर से निकले थे, जो रात में नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कहीं नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। बंगाली डॉक्टर वर्षों से गांव में रहकर लोगों का इलाज करते थे। उनका परिवार भी उनके साथ रहता था। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। लोगों ने कुछ संदेह जाहिर किया था। हमने एफएसएल टीम से जांच कराई है।


