डूंगरपुर| इस वर्ष होने वाली दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले सीबीएसई परीक्षा के तनाव से मुक्ति के लिए पॉडकास्ट के माध्यम से ऑडियो क्लिप जारी करेगा। इससे टिप्स लेकर स्टूडेंट्स तनाव प्रबंधन के गुर सीखेंगे। यही नहीं स्टूडेंट्स के साथ उनके अभिभावकों को बच्चों की तैयारी का लेकर जो तनाव रहता है, उसके प्रबंधन का भी इसमें इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही इसमें स्टूडेंट्स के लिए सुझाव भी होंगे। सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से प्रस्तावित हैं।


