झारखंड में कांके का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस:अभी 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, आज से छाएंगे बादल, कुहासे से राहत नहीं

झारखंड में शीतलहर का सितम जारी है। ठंडी हवा के झोकों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में कांके राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का ​पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। चार जनवरी से छाएंगे बादल मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी से रांची सहित पूरे राज्य में बादल छाएंगे। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे कंपकंपाती ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन सात जनवरी को बादल छंटेगा और ​न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर सर्दी अपना सितम दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अभी धुंध से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। सबसे कम तापमान वाले जिले
जिला : तापमान
गिरिडीह : 9
सिमडेगा : 9
पलामू : 9
कोडरमा : 9
चतरा : 9
गढ़वा : 9
लातेहार : 9
गिरिडीह : 9
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स: IMD पहाड़ों की बर्फबारी का राज्य पर असर उधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर शुक्रवार को भी झारखंड पर दिखा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिनभर ठिठुरन रही। सुबह धुंध से लिपटी हुई थी। इस वजह से सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग दिख रहे थे। ऐसी सर्दी में भी कुछ स्कूल खुल गए हैं। इस वजह से बच्चों के साथ अभिभावक भी ठंड से कांपते नजर आए। कुहासे से अभी नहीं मिलेगी राहत बीते कुछ दिनों से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि धनबाद को छोड़कर सभी जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सुबह और देर शाम छाए रहने वाले कुहासे से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं शीतलहर से भी अभी बचने की संभावना नहीं के बराबर है। सुबह में हल्का कोहरा ये धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाया सकता है। कोहरा व ठंड से बर्बाद हो रहे फसल कोहरे ने रबी फसल के बर्बाद होने की आशंका को और बढ़ा दिया है। कोहरा की वजह से फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों सुबह के समय ओस फसलों के पौधे पर जम रही हैं। जिस वजह से फसलों की पत्तियां पीली पड़ कर गिर जा रही हैं। खेतों में आलू, प्याज, टमाटर जैसे रबी फसल पुष्ट होने लगे हैं, लेकिन कोहरा व ठंड से परेशानी हो रही है। प्याज की नर्सरी को लगाया जाने लगा है। कुहासे की वजह से आलू, बैंगन, प्याज, मिर्चा, गोभी आदि को नुकसान हो रहा है। आज का संभावित न्यूनतम तापमान
देवघर: 10
धनबाद : 10
दुमका : 11
गिरिडीह : 9
गोड्डा : 12
जामताड़ा : 11
पाकुड़ : 12
साहिबगंज : 12
कोडरमा : 9
चतरा : 9
गढ़वा : 9
लातेहार : 9
लोहरदगा : 11
पलामू : 9
बोकारो : 10
रामगढ़ : 10
हजारीबाग : 11
रांची : 11
खूंटी : 12
गुमला : 11
पूर्वी सिंहभूम : 12
सरायकेला : 11
पश्चिम सिंहभूम : 11
सिमडेगा : 9
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स: IMD

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *