जालंधर में बढ़ती ठंड का कहर:35 साल के व्यक्ति की ठंड से मौत, नहीं हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में ठंड ने विकराल रूप ले लिया है। जिससे पशु पक्षियों को ही नहीं, बल्कि इंसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। जालंधर में कल यानी शुक्रवार को एक व्यक्ति की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते उसे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल शव 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में ही रहेगी। अगर 72 घंटे तक कोई नहीं आता तो पुलिस द्वारा खुद उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। क्राइम सीन से नहीं मिला कोई दस्तावेज थाना डिवीजन नंबर-2 के एरिया में पड़ती नई अनाज मंडी में उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। लोगों ने शव बेसुध पड़े व्यक्ति को देखा तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद जांच के लिए थाना नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने कहा- आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। एसआई गुलशन कुमार ने कहा- मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल की है। जिससे कोई दस्तावेज फिलहाल नहीं बरामद किया गया था। ना ही शरीर पर कोई निशान था। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ठंड लग रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *