यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:मथुरा में श्रीकृष्ण को टोपी-दस्ताने पहनाए; 30 शहरों में कोहरा

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 25 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 30 शहरों में घना कोहरा छाया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। प्रदेश में बीती रात सबसे कम पारा अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। मथुरा में भगवान राधा दामोदर लाल (श्रीकृष्ण) को ऊनी टोपी और हाथों में दस्ताने पहनाए गए हैं। गुरुवार को 9 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। यहां कल पारा 3°C दर्ज किया गया था। मौसम की 3 तस्वीरें- अब शहरों का हाल जानिए… मथुरा में गलन भरी सर्दी, पारा 8 डिग्री मथुरा में गलन भरी सर्दी है। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। 15 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते 3-4 दिन में यहां ठंड बढ़ेगी। अयोध्या का पारा 4.5 डिग्री…लेकिन अभी और गिरेगा अयोध्या में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। सुबह हल्का कोहरा छाया है। ठंड के चलते रामनगरी की सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। आजमगढ़ में ठंड से महिला की मौत
आजमगढ़ में बुधवार को ठंड से महिला की मौत हो गई। पति हौसिला का कहना है कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद कुमारी (45) आराम करने चली गई। बुधवार सुबह देर तक नहीं उठी तो जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ठंड से मौत की सूचना पर नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सामान्य से नीचे आया तापमान
मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद यूपी में गलन और शीतलहर बढ़ी है। अगले हफ्ते तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। गुरुवार को यूपी का औसत अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्या होती है कोल्ड वेव
SN सुनील पांडेय ने बताया- सामान्य से अधिक ठंड की स्थिति में कोल्ड वेव की स्थिति बनती है। मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर तब मानी जाती है, जब जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है। कोल्ड वेव हेल्थ के लिए ये बहुत खतरा मानी जाती है। ———————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-MP और दिल्ली में कोल्ड डे, पारा 10° से नीचे हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *