गुना जिले के बमोरी इलाके में शुक्रवार को एक वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान गांव में बीमार पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम को दंपति का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि, धनोरिया गांव निवासी कल्याण सिंह धाकड़ (70) की पत्नि भागवती बाई लम्बे समय से बीमार थी। शुक्रवार सुबह उनके परिजनों ने भागवती बाई के बारे में चिंता जाहिर की। यह सुनकर कल्याण सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उनका इलाज शुरू किया गया। दोनों ने लगभग एक समय पर त्यागे प्राण दोपहर लगभग 1 बजे कल्याण सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। कल्याण सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों के पास उसी समय गांव से फोन आया कि भागवती बाई ने अपने प्राण त्याग दिए हैं। पति पत्नी ने लगभग एक ही समय पर अपने प्राण त्यागे। परिजन कल्याण सिंह का शव के कर गांव पहुंचे। इसके बाद बुजुर्ग दंपति का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।


