बठिंडा कॉलेज के बाहर स्टूडेंट किडनैप:सुनसान जगह लेकर तेजधार हथियारों से किया हमला, रोड पर छोड़कर भागे आरोपी

बठिंडा के एक निजी कॉलेज के बाहर आज एक स्टूडेंट का किडनैप किया गया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह आज बीए का पेपर देने के लिए कॉलेज गया था। कॉलेज के बाहर कुछ युवकों ने उसे उठा ले गए और तेजधार हथियारों से उसकी टांगों और बाजुओं पर हमला कर दिया। जिससे उसकी एक टांग टूटी गई। पीड़ित मनप्रीत सिंह के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि आज मेरा बेटा गांव मलन से गाड़ी पर बठिंडा के डीएवी कॉलेज में बीए का पेपर देने गया था। पेपर एक खत्म हो चुका था और दूसरा पेपर देना था। जब कॉलेज से बाहर आया तो आधा दर्जन करीब नौजवान उसे लेकर कहीं सुनसान जगह चले गए और जो लड़के लेकर गए उन्होंने मुझसे फोन पर बात की तो बोला, बापू जी, हम कुछ नहीं कहते, फिर उसका फोन नहीं मिला। इसके बाद संस्था के कर्मचारी उसे बठिंडा मानसा रोड के 400 ब्लॉक से उठा कर लाए, जो नौजवान उसको फेंक कर भाग गए। सिविल अस्पताल के डॉक्टर हर्षित गोयल ने कहा कि यह लड़का हमारे पास आया था जिसके शरीर पर कई जगह चोट हैं और फिलहाल हम इसका इलाज कर रहे हैं और पुलिस सूचना दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *