कोहरे से 30 मीटर दूर भी नहीं दिख रहा VIDEO:अलवर शहर में घना कोहरा, वाहन चालकों को सबसे बड़ी परेशानी हो रही

अलवर शहर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी मुश्किल से 30 मीटर तक है। शहर की तुलना में गांवों में कोहरा कहीं अधिक है तो कहीं कम। कुछ जगहों पर सुबह सूर्य देव के दर्शन हो गए। कुछ जगहों पर घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकली है। आगामी दिनों में सर्दी तेज होगी। अभी फसलों पर रौनक है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गांवों में अलाव का सहारा रात को ओस गिरी है। सुबह घना कोहरा है। गांवों में इस सर्दी का सहारा अलाव है। जगह-जगह लोग अलाव के आगे बैठे नजर आते हैं। शहर व कस्बों में भी ऐसा दिख जाता है। सर्दी के कारण आमजन घरों सेदेरी से निकलते हैं। जैसे ही सूर्य देव के दर्शन होते हैं तब लोग घरों की छतों पर आते हैं। पिछले कई दिनों से यही क्रम दिखा है। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी इस मौसम में सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी है। कोहरे के काण हाइवे पर वाहनों के भिड़ने का डर भी रहता है। इस कारण वाहन फाॅग लाइट जला कर निकलते दिखे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *