7 जनवरी से बढ़ेगी सर्दी,पारा गिरेगा:आज हल्के कोहरे के साथ धूप निकली,तापमान में मामूली बढ़ोतरी

उत्तरी हवा का प्रभाव कम होने के चलते सीकर में आज लगातार दूसरे दिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ ही धूप भी निकली हुई है। 6 जनवरी तक जिले में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी जिले में हल्का कोहरा छाया रहा था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में 6 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान सीकर में भी मौसम ड्राई रहने पर तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 7 जनवरी से एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ सकता है। क्योंकि प्रदेश में उत्तरी हवा का दबाव बढ़ने से सर्दी का असर बढ़ेगा। जिससे कि यहां न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों में ही गिरावट देखी जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *