पाली में सर्दी से राहत जारी:दोपहर में रहता हैं गर्मी जैसा अहसास

पाली में शनिवार सुबह भी मौसम साफ रहा। सर्दी का असर कुछ कम रहने से शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली। आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली। सूर्यउदय 7 बजकर 28 मिनट पर हुआ। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर कम रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से दोपहर के समय गर्मी का मौसम होने जैसा अहसास होता है। शुक्रवार को भी दोपहर में गर्मी जैसा अहसास रहा। पाली में पिछले दो दिनों से सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है। शहर में शनिवार सुबह की बात करते तो सात बजे के करीब शहर के लोडिया पाली रोड, बांगड़ कॉलेज ग्राउंड और लाखोटिया गार्डन परिसर में लोग वॉकिंग करते नजर आए तो कुछ लोग व्यायाम करते दिखे। नहर पुलिया और चाय की थड़ियों पर भी सुबह के समय लोग अलाव तापते हुए चाय की चुस्कियां लेते दिखे। सुबह सर्दी का असर रहता है। ऐसे में लोग घरों से आवश्यक काम होने पर ही निकले। ऐसे में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *