राज्यपाल निधि से 28 खिलाड़ियों को सहायता

जयपुर| राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से राज्य के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 10.20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह राशि उन्होंने ओलिंपिक खेल ’लैक्रोज’ के जम्मू में आगामी 5 से 7 दिसम्बर 2025 को हो रही द्वितीय फेडरेशन कप में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए प्रदान की गई है। बागडे ने लैक्रोज खेल के आगामी लॉस एन्जलिस ओलम्पिक-2028 में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों को अभी से वहां सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का का आह्वान किया है। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि राज्यपाल ने अपने विवेकाधीन कोटे से राज्य के महिला और पुरूष वर्ग में भाग लेने वाले उदयपुर संभाग के 28 खिलाड़ियों के लिए यह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *