कोटा में 8 लाइन पर हादसा, 2 की मौत:दिल्ली से इंदौर जा रही बस अज्ञात वाहन से टकराई, ड्राइवर गाड़ी में फंसा, 42 यात्री सवार थे

कोटा में 8 लाइन पर निजी स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर की मौत हो गई जबकि 7-8 यात्रियों को चोट आई है। कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली से इंदौर जा रही थी। बस में करीब 42 व्यक्ति सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना तड़के 4:30 बजे के आसपास की है। कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया अरण्ड़खेड़ा के पास 8 लाइन पारलिया पर एमपी नंबर की स्लीपर बस का अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया। बस आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में 2 ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक ड्राइवर का शव गाड़ी में फस गया। जिसे निकालने की प्रक्रिया जारी है। 7-8 लोग घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज के लिए कोटा रैफर किया गया है। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। गिर्राज रेबारी 40 साल, श्याम सुंदर सेन की मौके पर की मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *