रायगढ़ में MSP प्लांट को नोटिस जारी:हादसे में मजदूर की गई थी जान, IHSD विभाग ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों MSP स्टील एंड पावर प्लांट में एक घटना हुई थी, जहां काम कर रहे एक मजदूर की कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में अब आईएचएसडी यानि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने प्लांट प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक अपनी टीम के साथ प्लांट में पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल जाकर जांच की और घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य मजदूरों व कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए उनका बयान दर्ज किया गया। प्लांट के अधिकारियों को नोटिस जारी जहां प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे सुरक्षा के अभाव में मजदूरों से काम करवाना और सुरक्षा मानकों की लापरवाही करना पाया गया। ऐसे में जांच के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग नेरा प्लांट के अधिभोगी प्रदीप कुमार डे और फैक्ट्री प्रबंधक संजय सिंह परिहार को कारखाना अधिनियम 1948 के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ऐसे हुई थी घटना 24 नवंबर को जामगांव स्थित MSP स्टील एंड पावर प्लांट के किलन नंबर 2 में कार्यरत फिटर लक्ष्मण प्रसाद साहू की फीडिंग लाइन में इंजेक्शन सर्किट में रिपेयरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया और उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन मृतक के परिजनों व अन्य मजदूरों ने मामले में उचित मुआवजा व नौकरी को लेकर मांग की गई थी। मामले में की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *