ग्वालियर में बिना कॉल-मैसेज खाते से 50 हजार निकाले:बीजेपी नेता के नाबालिग बेटे के साथ हुई धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में एक बीजेपी नेता के नाबालिग बेटे के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार रुपए निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो पीड़ित को कोई कॉल आया, न कोई मैसेज मिला और न ही उसका मोबाइल फोन बंद हुआ। यह घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है। बीजेपी नेता सुधीर गुप्ता जनकगंज स्थित खासगी बाजार में रहते हैं। उनके नाबालिग बेटे का एक निजी बैंक में खाता है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जब बेटे ने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो उसे पता चला कि उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू ठगी का पता चलते ही बीजेपी नेता सुधीर गुप्ता अपने नाबालिग बेटे के साथ साइबर सेल थाने पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित आवेदन देकर थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद साइबर सेल पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *