मदद एप करेगा महिलाओं की सहयता:पुलिस ने बनाया नया एप, एप पर कर सकेगी पुलिस को शिकायत, पीड़ित देख सकेगी पुलिस कहा तक पहुंची, नजर आएगी लोकेशन

पुलिस की ओर से राजकोप सिटीजन एप में महिलाओं के लिए एक नया फीचर डवलप किया गया है। इसे पुलिस ने मदद चाहिए का नाम दिया है। ये एप डाउनलोड करने के बाद पीड़ित महिला पुलिस को अपनी समस्या के बारे में ऑनलाइन जानकारी दे सकेगी। वह पुलिस वाहन को अपने पास पहुंचने तक की लोकेशन भी देख सकेगी। एसपी शरद चौधरी के अनुसार इस पहल की टेस्टिंग ली जा रही है। इसके लिए किसी भी महिला को अपने मोबाइल में राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करना होगा। एप में मोबाइल व एसएसओ आईडी से लॉगिन किया जा सकेगा। महिला द्वारा सहायता मांगने पर मदद चाहिए वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए तीर के निशान को स्लाइड करना – होगा। बाद में महिला द्वारा अपना मैसेज – टाइप कर या फिर रिकॉर्ड कर सबमिट – किया जाएगा। एप में दिए गए सहायता के – अनुरूप बटन के माध्यम से उसके खुद – के द्वारा किए गए अनुरोध को ट्रैक किया जा सकेगा। पुलिस के वाहन को अपनी लोकेशन तक आते देख सकेगी पीड़िता पीड़ित महिला एप के जरिए पुलिस के वाहन को अपनी लोकेशन तक आते हुए देखा जा सकेगा। पुलिस वाहन के निर्धारित स्थान तक पहुंचने और पीड़िता को मदद उपलब्ध कराने के बाद टीम द्वारा इवेंट को बंद कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा तुरंत उपलब्ध कराई गई – सहायता के संबंध में महिला द्वारा अपना फीडबैक भी दिया जा सकेगा। एसपी के अनुसार ये एप महिलाओं की समस्याओं, अपराधों की जानकारी व सूचनाएं देने के लिए जारी किया है। ये एप अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने में कारगर भूमिका अदा कर सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *