जैसलमेर में दिन का तापमान 26 डिग्री पहुंचा:सर्दी से मिली मामूली राहत, रात का पारा तीन दिन से 8 डिग्री पर

जैसलमेर जिले में पिछले 4 दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। 19 दिन बाद एक बार फिर से पारा 26 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 15 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ था। उसके बाद तापमान में गिरावट हुई थी। लेकिन अब वापस पारा 26 डिग्री पर पहुंच चुका है। जिससे दिन में सर्दी का असर फिर से कम हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे रात में सर्दी का असर कम हो जाएगा। उसके बाद 2-4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तेज धूप में मिल रही राहत जैसलमेर में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। वहीं शुक्रवार को दोपहर में गर्म कपड़ों में गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर में लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। लेकिन शाम के बाद फिर से सर्दी चमकने पर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन रात का पारा पिछले तीन दिनों से 8 डिग्री के करीब चल रहा है। जिससे रात में अभी भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन पिछले दिनों वाली कड़ाके की सर्दी से राहत मिली हुई है। शहर से लेकर नहरी क्षेत्र तक लोगों को कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिली है। 3 दिन तक रात के तापमान में एक बार फिर होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आगामी चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि उत्तर हवाओं का प्रभाव कम होने से सर्दी का असर कम हो चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे रात में सर्दी का असर कम हो जाएगा। उसके बाद 2-4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। हालांकि 5 जनवरी को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन जैसलमेर में बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर दिसंबर महीने की शुरुआत में पारा 30 डिग्री पर था। लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट हुई। 30 दिसंबर को पारा 21 डिग्री दर्ज हुआ था। लेकिन उसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि रात का पारा अभी भी 10 डिग्री के नीचे ही चल रहा है। ऐसे में रात में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन दिन में सर्दी गायब है। शुक्रवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *