मावली-नयागांव सबसे पीछे:टीकाकरण में हम प्रदेश में 5वें, अब 100 फीसदी लक्ष्य की तैयारी

प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण में उदयपुर 5वें स्थान पर है। अब चिकित्सा विभाग का इसे शीर्ष पर पहुंचने का लक्ष्य है। इस वर्ष सभी ब्लॉकों को 100% टीकाकरण का लक्ष्य दिया है। यानी एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसे जीरो-डोजर थैरेपी नाम दिया है। इस बार विभाग का मुख्य फोकस जीरो-डोजर, लेफ्ट-आउट और ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण के दायरे में लाने पर है। अक्टूबर तक की रिपोर्ट बताती है कि जिले का कुल प्रदर्शन लक्ष्य के काफी करीब रहा है। इस माह मावली और नयागांव सबसे कम 90-90% प्रदर्शन वाले ब्लॉक रहे हैं। मार्च तक अब भी चार माह शेष हैं, ऐसे में हर ब्लॉक को मासिक के साथ-साथ वार्षिक लक्ष्य भी पूरा करना होगा। आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर आना है। शहरी इकाइयां 110 फीसदी तक पहुंचीं
जिले में अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक का समग्र प्रदर्शन लक्ष्य के बहुत करीब रहा। जहां 37,699 के मुकाबले 37,420 की उपलब्धि दर्ज की गई। कुल उपलब्धि दर 99% रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन शहरी इकाइयों ने 110 प्रतिशत के साथ किया, जबकि कोटड़ा ने 107% और फलासिया ने 103% अंकित किए। झाड़ोल ने ठीक 100% लक्ष्य प्राप्त किया। इसके विपरीत मावली और नयागांव 90% पर सबसे कम प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक रहे, तो वल्लभ नगर 91%, बड़गांव 92% और कुराबड़ 93% रहे। बच्चों को ये टीके जरूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *