हिमाचल के अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत:आज पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, बस से टकराई बाइक, 8 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक बाइक और प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे के अंतर्गत कांगड़ा के नजदीक पुराना मटौर के पास गुरुवार दोपहर बाद यह हादसा पेश आया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और बाइक सवार टक्कर वाली जगह से करीब 5 मीटर दूर जाकर गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाइक बचाते वक्त पेड़ से टकराई बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे आठ यात्रियों को चोटें लगी है। बस में सवार घायलों और बाइक सवार युवक को घटना के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित किया। अग्निवीर भर्ती हुआ था सन्नी मृतक की पहचान सन्नी (27) सन्नी पुत्र चैन सिंह निवासी कांगड़ा के चननी भाली के तौर पर हुई है। सन्नी छह-सात दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। वह इन दिनों दिल्ली में तैनात था। आज पोस्टमार्टम करवाएगी पुलिस सन्नी के शव का आज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद पुलिस शव परिजनों को सौंपेगी और दोपहर के वक्त पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घायलों का टांडा में चल रहा उपचार अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी चमन लाल ने बताया कि बस में सवार आठ लोग घायल हुए हैं। उनका टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है और कुछ को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *