अजमेर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को पंच से पीटा:सिर और हाथ पर आई गंभीर चोट, एक नगदी लेकर भागा, दूसरे को पकड़ा

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने आए दो बदमाशों से जब पैसे मांगे तो एक ने पंच से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर और हाथ पर चोट आई है। मौके से एक युवक नगदी लेकर भाग गया। दूसरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। कर्मचारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार डुमड़ा गांव निवासी मुकेश पुत्र भंवरलाल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह B.P पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। नाइट ड्यूटी के वक्त दो बाइक पर लड़के आए और 800 रुपए का पेट्रोल भरवारा था। जब उनसे पैसे मांगे तो कहा कि टोपीवाला लड़का दे देगा। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि तभी उसके पास एक ट्रक तेल भरवाने आया था चालक ने उसे 4500 रुपए दिए तो दोनों बदमाशों ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए। बाद में उसे एक लड़का साइड में ले गया और उसके ऊपर पंच से जानलेवा हमला कर दिया। हमने से उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई। उसके पास से 9340 भी छीन लिए। इस बीच अधिकारी ने बीच बचाव भी किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तभी एक लड़का इक़बाल नाम का पैसे लेकर भाग गया। दूसरे लड़के को सभी ने वहां पर पकड़ लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *