निगम में पंजाब AAP के ‘पोस्टर बॉय’ थे चानी:समाज सेवी बताकर पहला मेयर बनाया; अब कुर्सी से हटाकर पार्टी से निकाला

पंजाब के मोगा नगर निगम पद से हटाए गए और पार्टी से निकाले गए बलजीत सिंह चानी कभी आम आदमी पार्टी (AAP) के ‘पोस्टर बॉय’ माने जाते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतने वाली AAP ने मेयर चुनाव में पहला बड़ा उलटफेर मोगा में ही किया था, जहां चानी पंजाब में AAP की ओर से चुने जाने वाले पहले मेयर बने थे। AAP ने उन्हें समाजसेवी बताते हुए मेयर बनाया था। दिलचस्प बात यह है कि इसी तरह की कार्रवाई झेलने वाले भी वे ही पहले मेयर हैं। अभी तक न तो सरकार और न ही चानी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई, लेकिन सरकारी सूत्रों के अनुसार उन पर एक महिला नशा तस्कर की मदद करने का आरोप है। आरोप सामने आने के बाद AAP ने चानी से इस्तीफा मांगा। चानी ने निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे तुरंत मंजूर भी कर लिया गया। इसके बाद AAP ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। मोगा निगम के चुनाव में अब तीन महीने बचे हैं और नए मेयर की तलाश शुरू हो गई है। जानिए, कैसे 4 पार्षद के बावजूद AAP के चानी मेयर बने वह मामला, जिसमें चानी की भूमिका विवादों में आई (इस पूरे मामले पर AAP सरकार, पार्टी, मोगा पुलिस और मेयर रहे चानी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, इसलिए इन आरोपों की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई) मेयर पर कार्रवाई कर चुप आप के बड़े नेता
मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी से निकालने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बस यह बताया गया है कि गलत कार्रवाइयों के कारण उन्हें पार्टी से निकाला गया है। जबकि एक महिला तस्कर को बचाने के लिए पैसे लेने के आरोप उन पर लग रहे हैं। मगर इसकी भी पुष्टि नहीं हो रही है। इन आरोपों पर मेयर बलजीत सिंह चानी तक चुप हैं। अब भ्रष्टाचार के केस में फंसे 4 विधायकों के बारे में पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *