मुख्यमंत्री मोहन यादव का मुरैना कार्यक्रम रद्द:चंबल सेंचुरी के अवलोकन के लिए आ रहे थे, सीएम ऑफिस ने लेटर जारी कर दी सूचना

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शनिवार को मुरैना नहीं आ रहे हैं। उनका मुरैना आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। सीएम यहां चंबल सेंचुरी का अवलोकन करने के लिए आ रहे थे। उनके साथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी आने वाले थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थी। इसके साथ ही उनके द्वारा कुछ घड़ियालों को भी चंबल नदी में छोड़े जाने की योजना थी। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने CM के भ्रमण की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी थी। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक को तैनाती, यातायात संचालन, ट्रेफिक प्लान और पार्किंग व्यवस्था को संभालने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए अपर जिला दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया था। कलेक्टर ने बांटी थी अधिकारियों को जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिले के सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी थी। कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब अधिकारी इन जिम्मेदारियां से मुक्त रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *