नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को अपना बताया:100 रुपए के नोट पर विवादित मैप छापा; भारत बोला- ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती

नेपाल के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को 100 रुपए के नए नोट पर विवादित नक्शा छाप पर भारतीय हिस्सों को अपना बताया है। इस नए नोट में भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। भारत ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है और इसे एकतरफा कार्रवाई बताया, जिसमें ऐतिहासिक तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- ऐसे दावों सच्चाई नहीं बदलती है। नेपाल भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे। दावे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हैं। नेपाल ने 2020 में पहली बार यह संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसे बाद में संसद ने मंजूरी दी थी। उस समय भारत ने नेपाल के इस कदम का विरोध किया था और इसे एकतरफा फैसला बताया था। भारत ने कहा था कि इस तरह नक्शा बदलकर क्षेत्र बढ़ाने की कोशिश मान्य नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *