रिश्वत लेते पकड़ाया आरक्षक, लोकायुक्त को धक्का देकर भागा:जमानत के नाम पर 20 हजार की मांग; जैकेट-कार छोड़ 12 हजार लेकर फरार, VIDEO

टीकमगढ़ में लोकायुक्त टीम को चकमा देकर एक पुलिस आरक्षक फरार हो गया। आरक्षक पंकज यादव पर रिश्वत लेने का आरोप था। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह टीम के सदस्यों को धक्का देकर भाग निकला। आरक्षक पंकज यादव फरार होते समय अपनी जैकेट और कार (एमपी 04 सीजेड 7719) मौके पर ही छोड़ गया। लेकिन रिश्वत के तौर पर लिए गए 12 हजार रुपए अपने साथ ले गया। लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार को जब्त कर देहात थाने पहुंचाया। घटना गुरुवार देर रात कलेक्ट्रेट के पास हुई, जहां सागर लोकायुक्त टीम ने आरक्षक पंकज यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जमानत दिलाने के नाम पर आरक्षक ने मांगे 20 हजार सागर लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि आवेदक अंकित तिवारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरक्षक पंकज यादव ने इस मामले में जमानत दिलाने और बचाने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। आवेदक अंकित तिवारी पहले ही आरक्षक को 8 हजार रुपए दे चुका था। शेष 12 हजार रुपए गुरुवार रात को कलेक्ट्रेट के पास दिए जाने थे, तभी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरक्षक पंकज यादव के भागने का एक वीडियो भी सामने आया है। लोकायुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। टीआई उइके ने यह भी बताया कि इस मामले में कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौंदिया पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *