बड़वानी में सीसीआई में 10,886 किसानों का पंजीयन:5 मंडियों में कपास खरीदी जारी; कृषि अधिकारी सर्टिफिकेट से अधिकतम उपज खरीदेंगे

बड़वानी जिले की पांच मंडियों में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) की ओर से कपास की खरीद जारी है। इस साल अब तक 10,886 किसानों ने पंजीयन कराया है। कपास की अधिकतम खरीद अब कृषि विस्तार अधिकारी के सर्टिफिकेट के आधार पर की जाएगी। खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए कपास की समर्थन मूल्य पर खरीद बड़वानी, अंजड़, खेतिया, पानसेमल और सेंधवा मंडियों में हो रही है। जिले में अब तक 10,886 किसानों ने पंजीयन कराया है, वहीं पिछले साल यह संख्या 1,684 थी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष बेचे गए किसानों की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। स्लॉट बुकिंग के लिए विभागीय अमले की ड्यूटी लगाई नए किसानों के पंजीयन और स्लॉट बुकिंग के लिए विभागीय अमले की ड्यूटी लगाई गई है। इस अमले को प्रतिदिन 400 से 500 किसानों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है, जो पंजीयन के साथ-साथ स्लॉट बुकिंग में भी किसानों की मदद करेगा। पंजीयन की प्रक्रिया 1 दिसंबर तक जारी रहेगी। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) इंदौर ने पहले प्रति एकड़ 7.9 क्विंटल कपास खरीदने का निर्धारण किया था। इस नियम में अब संशोधन किया गया है। अब किसानों की अधिकतम उपज की खरीद कृषि विस्तार अधिकारी की ओर से जारी सर्टिफिकेट में उल्लिखित वास्तविक उत्पादन के आधार पर समर्थन मूल्य पर की जाएगी। किसानों को कपास बेचने के लिए प्रमाण पत्र देना होगा किसानों को अपनी जमीन पर बोई गई कपास फसल का प्रमाण पत्र कृषि विस्तार अधिकारी से प्राप्त करना होगा। यह प्रमाण पत्र उन्हें मंडी में भारतीय कपास निगम लिमिटेड को खरीद के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कपास पंजीयन, स्लॉट बुकिंग और खरीद से संबंधित किसी भी अन्य समस्या के लिए किसान जिला स्तर पर टेलीफोन नंबर 07290-292915 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *