मंडला पुलिस ने 450 स्कूलों में बच्चों को किया जागरूक:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 28 लापता बच्चियों को परिजनों से मिलाया

मंडला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 28 लापता बच्चियों को विभिन्न राज्यों से ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया गया है। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना-चौकी स्तर के अधिकारियों ने जिले के लगभग 450 स्कूलों का दौरा किया है। इन स्कूलों में हजारों छात्र-छात्राओं को गुमशुदगी, बाल अपराध और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया है। पिछले वर्षों के दौरान लापता हुई इन 28 बच्चियों को पुलिस के विशेष प्रयासों से केरल, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से खोजा गया। उन्हें सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिलाया गया। पुलिस अधिकारी स्कूलों में बच्चों को सरल भाषा में जागरूक कर रहे हैं। इसमें न केवल लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी समझाया जा रहा है कि यदि वे किसी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं या ऐसे किसी भी कृत्य में शामिल पाए जाते हैं, तो उन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो सकता है, जिसमें 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अनजान लोगों से सतर्क रहने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *