एसपी ने पुलिसकर्मियों को बताया अनुशासन का महत्व:जनरल परेड के बाद अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को रतलाम पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया। एसपी अमित कुमार ने परेड की सलामी ली। परेड में उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासित प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। परेड कमांडर सूबेदार मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में परेड की गई। एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्न आउट के लिए कांस्टेबल वीरेंद्र डाबी को एसपी ने 500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। परेड के समापन पर एसपी ने अनुशासन का महत्व बताया। एसपी ने बताया जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा, ट्रेनी आईपीएस विक्रम अहिरवार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, ट्रैफिक डीएसपी अनिल रॉय, थाना प्रभारी समेत 80 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *