सिविल अस्पताल हजीरा में ICU-सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ आज:अब मरीजों को गंभीर बीमारी में भी मिल सकेगा इलाज, नेत्र शिविर भी लगेगा

ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा में नव निर्मित गहन चिकित्सा इकाई (ICU) तथा सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ शनिवार (4 जनवरी) को सुबह 10.30 बजे होगा। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर भी लगाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा बड़े भाई देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में विशेष प्रयास कर सिविल अस्पताल में इन मॉडर्न हेल्थ सुविधाओं को जोड़ा है। गहन चिकित्सा इकाई तथा सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मां के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर भी शुरू होगा, जो 31 जनवरी तक चलेगा। गंभीर बीमार मरीजों को मिलेगा इलाज
सिविल हॉस्पिटल हजीरा में ICU बनने के बाद अब गंभीर मरीजों को यहां इलाज मिल सकेगा। जिससे जिले के अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम हाेगा। सीटी स्कैन कराने नहीं जाना पड़ेगा बाहर
अभी तक ग्वालियर के सिविल हॉस्पिटल हजीरा में सीटी स्कैन मशीन नहीं थी। यहां ओपीडी में आने वाले मरीज और भर्ती मरीजों को सीटी स्कैन के लिए प्राइवेट लैब या अन्य शासकीय अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नही है। अब सिविल अस्पताल में ही होगा सीटी स्कैन। ऊर्जा मंत्री ने की कार्यक्रम में आने की अपील
ऊर्जा मंत्री ने समस्त शहर वासियों से नागरिकों से अपील की है कि सिविल अस्पताल में इन मॉडर्न हेल्थ सेवाओं का संचालन सफलतापूर्वक होता रहे, साथ ही भविष्य में यहां अन्य आधुनिक हेल्थ सेवाएं जुड़ सकें। इसके लिए अस्पताल की रोगी कल्याण समिति में मुक्तहस्त से दान दें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में आकर सफल बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *