पशुओं को पानी पिलाने की बात पर झगड़ा, गोली मारी:महिला गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के गांव दादर में गुरुवार शाम सरकारी बोरवैल पर भैंस को पानी पिलाने के मामले में पहले महिलाओं की तू-तू, मैं-मैं हुई। कुछ ही देर में झगड़ा शुरू हो गया। फिर एक 32 साल की महिला को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कई अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं। गुरुवार शाम दादर गांव में हरजाना का अपने पड़ौसी महिला साबरा के साथ पशुओं को पानी पिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के कमरुद्दीन ने आवेश में आकर हरजाना पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे महिला को लगी। फायरिंग के बाद तनाव और बढ़ गया और कमरुद्दीन के साथ रफान, सांबरा समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे साबिर के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला हरजाना के हाथ पर गोली लगने का निशान भी है। काफी मात्रा में महिला का खून बह गया। अब जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फायरिंग करने वाले कमरुद्दीन सहित अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनावपूर्ण हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *