शिवपुरी में दिव्य दरबार से महिला लापता:बहन बोलीं- ‘प्रेत शक्ति’ की बात कहकर मंच के पास गई थीं, फिर नहीं मिली; पुलिस ने तलाश शुरू की

शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार से गुरुवार को एक महिला अचानक लापता हो गई। कई घंटों तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अहीर मोहल्ला निवासी संतोषी यादव ने बताया कि वह अपनी बहन हृदेश यादव के साथ दिव्य दरबार में पहुंची थीं। मंच से भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे आने के लिए कहा गया तो हृदेश ने अचानक ‘प्रेत शक्ति’ आने की बात कही और भीड़ को चीरते हुए पंडाल के अगले हिस्से में जाकर बैठ गईं। मंच के पास कई लोग कर रहे थे अजीब हरकतें कथा समाप्त होने के बाद संतोषी ने पंडाल में कई जगह तलाश की, लेकिन हृदेश कहीं नहीं मिलीं। देर रात तक खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। दिव्य दरबार के दौरान कई महिला-पुरुषों और बच्चों में असामान्य हरकतें देखी गईं। वे मंच की ओर बढ़ रहे थे। हृदेश भी इसी दौरान भीड़ में आगे बढ़ीं और फिर लापता हो गईं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है देहात थाना पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है और महिला की तलाश तेज कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *