बड़ौदा बैंक के पास कपड़े से लदी एक वैन में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यह वैन किराए पर ली गई थी। यह घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब एक कपड़ा व्यापारी अपनी निजी वैन (क्रमांक GJ06DB-9026) में कपड़े भरकर चांदपुर जा रहा था। बड़ौदा बैंक के पास तिराहे पर वैन में अचानक आग लग गई। वैन चालक को आग लगने का पता नहीं चला, लेकिन पास खड़े लोगों ने उसे तुरंत सूचित किया, जिसके बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। स्थानीय लोगों ने शुरुआती तौर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच, नगर पालिका से फायर ब्रिगेड और पानी का टैंकर भी मौके पर पहुंच गया। अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और वैन के अंदर रखे कपड़े भी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।लोगों की सक्रियता और त्वरित सहयोग के कारण कपड़े से भरी वैन में लगी आग से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।


