मनेंद्रगढ़ में रिंगवाल निर्माण पर गंभीर अनियमितता का आरोप:ग्रामीणों-जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल; जांच की मांग

मनेंद्रगढ़ जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित मलकडोल में रिंगवाल निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सड़कों के कटाव को रोकने के लिए बनाए जा रहे इस रिंगवाल की गुणवत्ता पर ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। ग्राम पंचायत मलकडोल के सरपंच प्रेमलाल सिंह ने आरोप लगाया है कि ज्वालामुखी माता मंदिर के समीप छिंगरहना पारा में बन रहे रिंगवाल का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड क्रमांक 10 के पंच बद्री प्रसाद सिंह ने भी इस काम को घटिया बताया है। पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का उपयोग नहीं पंचों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सड़क के पास हो रहे रिंगवाल निर्माण में पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही, वाइब्रेटर और मानक सरिया का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामवासियों ने निम्न गुणवत्ता वाले इस निर्माण को तुरंत तुड़वाकर मानक अनुसार दोबारा बनाने की मांग की है। सरपंच प्रेमलाल सिंह ने बताया कि जब उन्होंने कार्य में कमियों को लेकर सवाल उठाया, तो निर्माण स्थल पर मौजूद मैनेजर ने उनसे अभद्रता करते हुए पूछा, “आप कौन हैं?” उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग इस व्यवहार से सरपंच और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *