दिल्ली में आज से टैक्स फ्री हुई फिल्म 120 बहादुर:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की घोषणा, एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जताया आभार

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। भारत-चीन पर बनी इस फिल्म को अब दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यानी दिल्ली में इस फिल्म की टिकट खरीदने में टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। इसकी घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की है। रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, 120 बहादुर एक हिस्टोरिकल वॉर फिल्म है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में वीरतापूर्वक लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है। फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व को उजागर किया गया है, जिनके अद्भुत पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान ने भारत के सैन्य इतिहास में साहस का अमिट प्रतीक स्थापित किया है। इन वीर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के रूप में, दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा गई इस घोषणा के बाद फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने उनका आभार व्यक्त किया है। फरहान ने लिखा, 120 बहादुर अब दिल्ली में टैक्स-फ्री हो गई है। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता जी के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं। उनका यह सद्भावपूर्ण कदम इस साहस की कहानी को और भी व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगा। क्या है फिल्म 120 बहादुर फिल्म की कहानी फिल्म 120 बहादुर 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की कहानी है, जिसका नेतृत्व मेजर शैतान सिंह भाटी ने किया था। मेजर शैतान भाटी को उनकी बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह लड़ाई 18 नवंबर 1962 को पूर्वी लद्दाख में स्थित रेजांग ला पास पर हुई थी, जिसकी ऊंचाई लगभग 16,000 फीट है। इसमें भारत की 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने हिस्सा लिया था। भारतीय सैनिक अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद चीन की बड़ी और भारी संख्या वाली सेना से भिड़े। सैनिकों ने आखिरी सांस तक मोर्चा संभाले रखा, कई सैनिक अपने मोर्चे पर बंदूकें हाथ में लिए शहीद हुए पाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *