सरकारी स्कूल के गेट पर मिला 10 फीट लंबा अजगर:स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने किया रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने जंगल में सुरक्षित रिलीज किया

कोटा के आर.के. पुरम ब्लॉक (बी) इलाके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर मुख्य गेट के पास लगभग 10 फीट लंबा भारी अजगर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसे गेट से बाहर निकलते देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाने में दी जहां से स्नेक कैचर को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर बुलाया गया। अजगर को देखने के लिए आसपास के कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय निवासी हितेश सोनी ने स्थिति की गंभीरता समझते हुए तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि अजगर भारी-भरकम और काफी सक्रिय था। बिना किसी देरी के उन्होंने सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सफलतापूर्वक अजगर को काबू में किया। इसके बाद गोविंद शर्मा ने वन विभाग के अधिकारी भवानी सिंह जादौन को सूचित किया। विभाग की अनुमति से गोविंद शर्मा, भवानी सिंह जादौन और सहयोगी सत्यनारायण ने मिलकर अजगर को सुरक्षित रूप से पास के जंगल में ले जाकर रिलीज कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *