जुरहरा पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 7 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। सोशल मीडिया पर दुधारू पशुओं के फर्जी वीडियो डालकर ठगी जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुधारू गाय-भैंसों के फर्जी वीडियो अपलोड करते थे। वे किसानों और पशुपालकों को सस्ते दामों पर पशु बेचने का झांसा देते थे। डिलीवरी व ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर रकम ऐंठकर गायब हो जाते थे। कई राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों की ठगी का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अब तक कई राज्यों के लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर चुके हैं। उनका मुख्य निशाना ग्रामीण क्षेत्र के किसान और पशुपालक होते थे। सेक्सटॉर्शन, फर्जी विज्ञापन और लकड़ी के मंदिर बेचने की भी ठगी जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह सिर्फ पशु विक्रय ही नहीं, बल्कि सेक्सटॉर्शन, फर्जी विज्ञापन और लकड़ी के मंदिर बेचने जैसे अन्य तरीकों से भी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को पीसी रिमांड पर लिया है, ताकि उनके नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और पीड़ितों की सूची भी तैयार की जा रही है।


