सतना में अवैध शराब से भरी कार गोमती से टकराई:ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ा, दूसरा फरार; 13 पेटी शराब और कार जब्त

सतना के सभापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे के बाद अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया। तेज रफ्तार क्रेटा कार के सड़क किनारे गोमती से टकराने पर ग्रामीणों को कार में बड़ी मात्रा में शराब मिली। घटना बिरसिंहपुर के सेमरिया मोड़ की है। कार में 13 पेटी अवैध शराब रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र की ओर ले जाई जा रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार के अंदर शराब की पेटियां देखकर हैरान रह गए। एक तस्कर पकड़ा, दूसरा फरार हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार में बैठे एक युवक अर्जुन तिवारी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा तस्कर संजय चौबे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। तुरंत ही ग्रामीणों ने सभापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार और शराब जब्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार, शराब और आरोपी युवक अर्जुन तिवारी को हिरासत में ले लिया। फरार आरोपी संजय चौबे की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। शराब कहां से आई और किसे सप्लाई की जानी थी। हादसे में दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *