ब्रह्माकुमारीज के समागम में लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:5 हजार से ज्यादा लोग जुटे, साइंटिस्ट और VIP भी करेंगे योग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में हैं। यहां सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम में पहुंच चुकी हैं। वह राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगी। इसी के साथ संस्थान का राज्य स्तरीय योग शुरू हो जाएगा। उपवन में 5 हजार से ज्यादा लोग एक साथ योग करेंगे, जिनमें साइंटिस्ट और VIP भी शामिल हैं। ब्रह्माकुमारी राधा दीदी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 12 बजे राजयोग ध्यान शिविर का उद्घाटन करेंगी। हमारा यह कार्यक्रम समाज में बढ़ते तनाव, अविश्वास और मानसिक अस्थिरता के बीच ध्यान और आध्यात्मिक जागरण पर केंद्रित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारीज से पिछले 20 साल से जुड़ी हुई हैं। 3 तस्वीरें देखिए… 1000 से ज्यादा खास मेहमान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज लखनऊ में करीब 1000 VIP मेहमान पहुंचे हैं। इनमें 400 से अधिक बिजनेसमैन, 100 से ज्यादा डॉक्टर, 300 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा, देशभर से 5000 ब्रह्माकुमारी सदस्य भी शामिल होंगे। भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई विशेष टीमें तैनात की गई हैं। कार्यक्रम की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *