रांची | खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर िमलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुंडा ने सीएम को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के तमाड़ और खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े इलाकों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा- दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पिछड़े इलाकों का विकास अत्यंत जरूरी है। सीएम ने सांसद को भरोसा दिया कि पिछड़े इलाकों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सांसद ने सीएम को खूंटी लोकसभा क्षेत्र की योजनाओं को स्वीकृति देने के लिए एक पत्र भी सौंपा।


