अजमेर में 25 शाही कारों से निकाली रैली:हार्वर्ड यूनिवर्सिटी-मेयो के बीच होगा पोलो मैच, सोनू निगम का म्यूज़िक कॉन्सर्ट

मेयो कॉलेज अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। चार दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। ये कार्यक्रम शान, शौकत और परंपरा के संगम के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व राजघरानों के वंशजों सहित देश-दुनिया से मेयो के पूर्व छात्र और छात्राएं अपने परिवारों के साथ भाग लेने पहुंचे हैं। शुक्रवार को भी कार्यक्रम की शुरुआत आर्ट गैलरी से हुई। इस गैलरी में मेयो कॉलेज के 150 सालों के इतिहास, परंपराओं, छात्र जीवन और अनुशासन की गौरवशाली विरासत को दर्शाया गया है। इसके साथ ही आज कॉलेज के ग्राउंड में देशभर के कई राजघरानों से पहुंची 25 विंटेज कारों को प्रदर्शित किया गया है, जिसने ऐतिहासिक विरासत, तकनीकी विकास और शाही जीवन शैली की अनूठी झलक दिखाई। दोपहर में जयपुर पोलो पवेलियन में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस दौरान यूएसए की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मेयो कॉलेज की टीम के बीच पोलो मैच खेला जाएगा। ज्ञात हो कि मेयो कॉलेज की टीम 1 साल पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को उनके ही खेल मैदान में हरा चुकी है। इसी प्रकार रात 8 बजे से सोनू निगम का म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा। 4 दिन चलने वाले कार्यक्रमों का शेड्यूल….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *