1000 कट्टे खाद आते ही किसानों की लगी कतारें:डूंगरपुर में पुलिस बुलानी पड़ी, 3 दिन से कर रहे इंतजार

डूंगरपुर में क्रय विक्रय सहकारी समिति में 1000 कट्टे खाद पहुंचने की खबर मिलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली थाने से पुलिस बुलानी पड़ी। किसान सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे जब गेट खुले तो हजारों की संख्या में किसान वहां मौजूद थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद किसानों को व्यवस्थित रूप से कतारों में खड़ा किया गया।हालांकि, खाद का वितरण उन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर किया गया, जिनके आधार कार्ड एक दिन पहले ही जमा कर लिए गए थे। कई किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। वर्तमान में प्रत्येक किसान को दो-दो कट्टे खाद दिया जा रहा है।रबी की फसलों की बुवाई के बाद से खाद की मांग में काफी वृद्धि हुई है, खासकर गेहूं की फसल के लिए। डूंगरपुर में लगभग 5000 कट्टे खाद की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल तीन ट्रकों से 2600 कट्टे खाद की आपूर्ति हुई है। गुरुवार शाम को 1000 कट्टे खाद पहुंचा था। शाम 5 बजे तक इसमें से 450 कट्टे बिक गए थे। शेष 550 कट्टों की बिक्री शुक्रवार को की जा रही है। इन कट्टों के लिए गुरुवार देर शाम तक लाइन में लगे किसानों के आधार कार्ड ले लिए गए थे। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने बताया कि अभी सभी किसानों को दो-दो कट्टे खाद दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग ढाई हजार कट्टे खाद की और मांग है और जल्द ही इसकी आपूर्ति होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *